इंजीनियर्स डे:::::तकनीकी से आगे बढ़ेगी दुनिया
महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस विद्या नालेज पार्क परिसर में इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया गया।
मेरठ। भारत के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस विद्या नालेज पार्क परिसर में इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया गया। टेकविज कार्यक्रम के तहत छात्र- छात्राओं ने इलेक्ट्रानिक रोबोट, यांत्रिक उपकरण की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त वीके कौशल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार शर्मा ने इसका शुभारंभ किया।
वीके कौशल ने इंजीनियरिग की जीवन में उपयोगिता और सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहन का उल्लेख किया। प्रो. अशोक चंद्रा ने सभी छात्रों को विज्ञान और तकनीकी की बारीकियों और उसकी उपयोगिता के विषय में बताया। कौशल विकास के तहत कई प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें छात्रों ने अपने मॉडल दिखाएं। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रदीप जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन, निदेशक डा. राजीव चेची, डा. संदीप काम्बोज, अश्वनी, डा. नीरंजन लाल, पीयूष तोमर, मनोज शर्मा, डा. युगल किशोर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। फोटो. 212
तकनीकी के सहारे आगे बढ़ेगी खेती
जासं, मेरठ: भारत की जिस तरह से आबादी बढ़ रही है। उसमें खाद्यान की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कृषि में नई तकनीकी का इस्तेमाल करने की जरूरत है। बगैर कृषि तकनीक को आधुनिक किए कृषि को विकसित नहीं किया जा सकता है। इंजीनियर्स डे पर आयोजित इंजीनियर्स फार चेंज विषय पर आयोजित गोष्ठी में यह बात वक्ताओं ने कही।
रोडवेज के सामने चेंबर आफ कामर्स में दी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेरठ सेंटर के चेयरमैन इंजीनियर रजनीश ने सभी का स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन इंजीनियर सीपी गुप्ता ने सर एम वी के जीवन परिचय और उनकी उपलब्धियों को बताया। दिल्ली से आए एडीजी इंजीनियर डा. केके सिंह ने रेलवे में हुए परिवर्तन और सुधारों के विषय में बताया। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि तकनीकी का इस्तेमाल करने से ही रेलगाड़ियों की गति, सेवाओं और सुविधाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता आई है। उन्होंने वर्टिकल फार्मिग के विषय में भी बताया। इंजीनियर वीके त्यागी ने सतत विकास लक्ष्य 2030 के परिप्रेक्ष्य में इंजीनियरों के योगदान पर जोर दिया। इसका संचालन इंजीनियर सीपी गुप्ता ने किया। संस्था के सचिव इंजीनियर एल जैन ने धन्यवाद दिया।