टेबल टेनिस में हृदयांशी, तैराकी में मंजरी अव्वल
खेल निदेशालय की ओर से बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ने को प्रेरित करने के लिए प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिनी प्रदेशस्तरीय बालिका तैराकी व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 122 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टेबल टेनिस में आगरा की हृदयांशी झा तथा तैराकी में अयोध्या की मंजरी जायसवाल अव्वल रही।
मेरठ, जेएनएन : खेल निदेशालय की ओर से बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ने को प्रेरित करने के लिए प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिनी प्रदेशस्तरीय बालिका तैराकी व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 122 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टेबल टेनिस में आगरा की हृदयांशी झा तथा तैराकी में अयोध्या की मंजरी जायसवाल अव्वल रही। गुरुवार को समापन समारोह में बालिकाओं को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने पदक व सर्टिफिकेट प्रदान किए। दोनों प्रतियोगिताओं में अयोध्या, आगरा, लखनऊ व वाराणसी की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मेरठ की खिलाड़ी दूसरे दिन किसी भी खेल में प्रथम दो स्थान पर नहीं पहुंच सकीं। तैराकी प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन लखनऊ मंडल रहा। दूसरे स्थान पर वाराणसी व तीसरे स्थान पर मेरठ मंडल की टीम रही।
कांटे की रही टक्कर
तैराकी व टेबल टेनिस के मैचों में खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। तैराकी के सभी इवेंट में तैराकों ने दमदार प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस में भी खिलाड़ियों की स्फूर्ति देखते ही बन रही थी। खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने और परखने के लिए प्रदेश स्तरीय चयनकर्ता आशुतोष अग्निहोत्री (तैराकी) व आनंद श्रीवास्तव और धीरेंद्र पुरुषोत्तम व विजय सिंह (टेबल टेनिस) मौजूद रहे। स्टेडियम के उपक्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने आभार प्रकट किया।
टेबल टेनिस में यह रहे विजेता
एकल में प्रथम : हृदयांशी झा, आगरा
एकल में द्वितीय : वर्तिका भारत, आगरा
युगल में प्रथम : तनु सोलंकी व खुशी शर्मा, आगरा
युगल में द्वितीय : प्रिंसी व पायल मौर्य, अयोध्या
तैराकी में यह रहे विजेता
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
प्रथम : मंजरी जायसवाल, अयोध्या : 1:32:99 मिनट
द्वितीय : दीप शिखा, लखनऊ : 1:36:41 मिनट
तृतीय : रानी निशाद, लखनऊ : 1:37:00 मिनट
200 मीटर बैक स्ट्रोक
प्रथम : विदुषी सान्याल, लखनऊ : 3:17:35 मिनट
द्वितीय : पूजा निषाद, लखनऊ : 3:28:00 मिनट
तृतीय : खुशी पटेल, वाराणसी : 3:43:66 मिनट
200 मीटर फ्री-स्टाइल
प्रथम : वंदना साहनी, वाराणसी : 2:57:90 मिनट
द्वितीय : रजनी साहनी, वाराणसी : 3:07:70 मिनट
तृतीय : रानी निषाद, लखनऊ : 3:12:63 मिनट
200 मीटर इंडिविजुअल मिडले
प्रथम : मंजरी जायसवाल, अयोध्या : 03:04:05 मिनट
द्वितीय : विदुषी सान्याल, लखनऊ : 03:14:23 मिनट
तृतीय : वंदना साहनी, लखनऊ : 3:17:53 मिनट
चार गुणा 100 फ्रीस्टाइल रिले
प्रथम : विदुषी सान्याल, अर्चना निषाद, वंदना साहनी व दीप शिखा, लखनऊ : 5:42:21 मिनट
द्वितीय : वंदना साहनी, रजनी साहनी, खुशी पटेल व निशा निषाद, वाराणसी : 5:56:16 मिनट
तृतीय : निशा भारती, गेसना सेठी, सृष्टि भारत व मान्या मेहता, मेरठ : 6:31:07 मिनट