सहेली के साथ टहल रही महिला के अपहरण का प्रयास, आरोपित को धुना Meerut News
क्षेत्र में महिलाओं की दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही हैंं। शास्त्रीनगर में मंगलवार की रात को खाना खाकर सहेली संग टहल रही महिला के अपहरण का प्रयास किया गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 11:34 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। नौचंदी थानाक्षेत्र शास्त्रीनगर में आरटीओ रोड स्थित आवास विकास दफ्तर के पास खाना खाकर सहेली संग टहल रही महिला के अपहरण का प्रयास किया गया। सहेली के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई आरोपित को घेरकर धर दबोचा। भीड़ ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
ई रिक्शा में था आरोपित
शास्त्रीनगर में आरटीओ रोड पर आवास विकास दफ्तर के पास शराब की दुकान के पास रहने वाली एक महिला सोमवार रात अपनी सहेली संग खाना खाने के बाद घर के पास टहल रही थी। इसी बीच आरटीओ दफ्तर की तरफ से ई-रिक्शा सवार आया और महिला के बराबर में लाकर उसका हाथ पकड़कर अंदर खींचने लगा। झटका लगने से महिला गिरकर चोटिल हो गई। सहेली ने शोर मचा तो राहगीर जमा हो गए।
छेड़छाड़ का केस दर्ज
आरोपित ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद भीड़ ने घेराबंदी कर धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी। कंट्रोल रुम की सूचना प यूपी-100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित को हिरासत में थाने पहुंचाया। आरोपित की पहचान नौचंदी क्षेत्र ढबाई नगर गली-13 निवासी अनीसुद्दीन पुत्र अब्दुल के रुप में हुई है। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
महिलाओं का निकला हो रहा दूभर
शास्त्रीनगर में आरटीओ रोड और पीवीएस रोड, सेक्टर तीन गुरुद्वारा रोड की रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि शरारती तत्वों से वह परेशान हैं। आए दिन छेड़छाड़, स्टंटबाजी, मारपीट जैसी घटनाएं आम होती हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। सुबह और शाम को खाना खाने के बाद टहलने के दौरान भयभीत रहते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें