Move to Jagran APP

साफ हुई नालियां और चमक उठा पंजाबीपुरा

गुरुवार सुबह 9.30 बजे विशेष अभियान का शुभारंभ महापौर सुनीता वर्मा अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह प्रवर्तन दल अधिकारी राजकुमार बालियान सफाई निरीक्षक कुलदीप और क्षेत्रीय पार्षद पूनम गुप्ता भी मौजूद रहीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:25 AM (IST)
साफ हुई नालियां और चमक उठा पंजाबीपुरा
साफ हुई नालियां और चमक उठा पंजाबीपुरा

मेरठ, जेएनएन : गुरुवार सुबह 9.30 बजे विशेष अभियान का शुभारंभ महापौर सुनीता वर्मा, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रवर्तन दल अधिकारी राजकुमार बालियान, सफाई निरीक्षक कुलदीप और क्षेत्रीय पार्षद पूनम गुप्ता भी मौजूद रहीं। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सड़क पर झाडू़ लगाई। नालियों से सिल्ट हटाई गई। घर-घर से कूड़ा कलेक्शन किया। स्थानीय लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया। स्नेह लता ने कहा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। अरसे बाद पंजाबीपुरा की सड़क पर झाड़ू लगी है। सफाई कर्मचारी नियमित आते नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मचारी को बदलने और ठेले की मांग भी की। घरों के सामने लटकते विद्युत तारों और नालियों में मौजूद विद्युत खंभों को विस्थापित करने की मांग रखी। महापौर और अपर नगर आयुक्त ने नियमित सफाई और कूड़ा कलेक्शन के लिए ठेले देने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

पेयजल की है किल्लत

पंजाबीपुरा मोहल्ले में पेयजल की किल्लत है। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि शिव मंदिर के पास हैंडपंप प्रस्तावित है लेकिन अभी तक लगा नहीं। जगन्नाथपुरी के नलकूप से पंजाबीपुरा को पेयजल की आपूर्ति होनी है। नलकूप का पानी ट्रांसपोर्ट नगर को डायवर्ट कर दिया गया है। इससे यहां पेयजल की समस्या बनी रहती है।

ये हैं प्रमुख समस्याएं

-वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी है।

-नालियों की सफाई के बाद सिल्ट नहीं उठती है।

-विद्युत खंभे जर्जर और तार लटक रहे हैं।

-हैंडपंप प्रस्तावित हैं लेकिन लगाए नहीं गए।

-नलकूप है, लेकिन जलापूर्ति की समस्या है।

अपर नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

-नियमित सफाई पंजाबीपुरा में कराई जाएगी।

-गलियों से कूड़ा कलेक्शन को ठेले दिए जाएंगें।

-पेयजल समस्या का समाधान कराया जाएगा।

लोग बोले

-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। कभी-कभार ही सफाई कर्मचारी आते हैं। निजी सफाई कर्मी लगाकर सफाई करते हैं।

शशि जैन।

-पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। मोहल्ले में जलापूर्ति आए दिन प्रभावित रहती है। इससे परेशानी होती है।

संजीव।

-जर्जर विद्युत खंभों को बदलने की जरूरत है। मकान के छज्जों को तोड़ सकते हैं। विद्युत तार नीचे तक लटक रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा है।

शिखा जैन।

-डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी आती है लेकिन गली में नहीं पहुंच पाती है। ठेलों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कूड़ा निस्तारित हो सके।

आदेश कुमार शर्मा।

-पंजाबीपुरा के लोग सफाई को लेकर काफी जागरूक हैं। अच्छी बात यह है कि लोगों ने घरों के सामने अतिक्रमण नहीं कर रखा है। नियमित सफाई और पेयजल की समस्या दूर करने के लिए निर्देश दिया है।

अमित कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त।

-वार्ड 35 में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। लोगों ने सबसे ज्यादा सफाई को लेकर ही शिकायत की है। नगर निगम के अधिकारियों को जल्द समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया है।

सुनीता वर्मा, महापौर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.