Move to Jagran APP

Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

Top News from Meerut and other districts आज शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें बागपत में जीजा से एक रुपये का सिक्का यमुना में डालने के बहाने बाइक रुकवाकर नदी में कूदने वाली युवती का मामला भी शामिल है।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:32 PM (IST)
Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में
यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

 मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं। 

loksabha election banner

1: एटीएस ने तैमूर को छोड़ा, परिवार ने मीडिया से बनाई दूरी

सहारनपुर: आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम ने गांव कुंडा कला निवासी नदीम पुत्र नफीस और उसके भाई तैमूर को हिरासत में लिया था। नदीम के मोबाइल चैट और अन्य जांच से राजफाश हुआ है कि नदीम जैश ए मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और वह फिदायीन हमले की फिराक में था। पूछताछ के बाद एटीएस ने आतंकी नदीम के भाई तैमूर को छोड़ दिया है, हालांकि तैमूर अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है। वह किसी रिश्तेदारी में रुका हुआ है। स्वजन ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। नदीम के माता-पिता दोनों खुद को बीमार बताकर घर में लेटे हुए हैं। 

2: नाबालिग छात्रा ने लगाई फांसी, प्रेमी ने खाया जहर 

बुलंदशहर: स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव निखोब में शुक्रवार की रात नाबालिग छात्रा गांव के ही नाबालिग प्रेमी के घर पहुंच गई। छात्रा ने वहां फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि प्रेमी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेमी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दोनों अलग-अलग इंटर कालेज में 12वीं के पढ़ते हैं। 

3: सिक्‍का डालने के बहाने जीजा से रुकवाई बाइक और युवती ने अचानक यमुना में लगा दी छलांग

बागपत:  यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा पुल से शुक्रवार को एक युवती ने यमुना में छलांग लगा दी। उसने अपने जीजा से एक रुपये का सिक्का यमुना में डालने के बहाने बाइक रुकवाई थी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। यूपी और हरियाणा की पुलिस युवती को तलाश करने के बजाए सीमा विवाद में उलझ गई है।

4: जज्बा दौड़ में दौड़ पड़ा पूरा शहर

मुजफ्फरनगर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज शहर में जज्बा दौड़ का आयोजन किया गया। जज्बा दौड़ राजकीय इंटर कालेज के मैदान से शुरू हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव समेत शहर के स्कूली बच्चों, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई।

5: दुकान का शटर उखाड़कर सात लाख की चोरी

मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर सहावली नाले के पास शजल अग्रवाल की टोनी सरिया के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर वहां से सात लाख कैश, दो एलइडी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान में घुसते ही सीसीटीवी का वायर काट दिया। सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। सूचना पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने शीघ्र ही चोरी के राजफाश की मांग की है। पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है।

6: पैंठ में महिला से छेड़छाड़, मनचले की धुनाई

मेरठ: समर गार्डन में लगने वाली पैंठ में खरीदारी कर रही महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दबोच लिया और धुनाई कर दी। हंगामे के दौरान आरोपित छूटकर भाग गया। वहीं, पैंठ में दो महिलाओं के पर्स भी चोरी हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.