Move to Jagran APP

गोल्डन टेंपल, जनशताब्दी समेत 11 महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट

किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण छह घंटे तक सिटी स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं गुजरी। शाम साढ़े चार बजे के बाद एक के बाद एक ट्रेनों का स्टेशन पर तांता लग गया। विलंबित ट्रेनों के साथ निर्धारित समय पर जाने वाली ट्रेनों को रवाना करना रेलवे के अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 02:23 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 02:23 AM (IST)
गोल्डन टेंपल, जनशताब्दी समेत 11 महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट
गोल्डन टेंपल, जनशताब्दी समेत 11 महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट

मेरठ, जेएनएन। किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण छह घंटे तक सिटी स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं गुजरी। शाम साढ़े चार बजे के बाद एक के बाद एक ट्रेनों का स्टेशन पर तांता लग गया। विलंबित ट्रेनों के साथ निर्धारित समय पर जाने वाली ट्रेनों को रवाना करना रेलवे के अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया। इस दौरान परेशान हाल यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते रहे। सुबह पौने 11 बजे थमा ट्रेनों के आने का सिलसिला छह घंटे बाद सिटी स्टेशन पर शाम 4.35 बजे पहुंची जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस से शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे के बाद ट्रेनों का ट्रैफिक एकदम से बढ़ गया। फिर भी संगम और नौचंदी समय पर रवाना हुई।

loksabha election banner

इस तरह लेट होती गई ट्रेनें

-योगनगरी ऋषिकेश से चल कर कोचुवेली जाने वाली ट्रेन साढ़े पांच घंटा विलंब से शाम 5.36 बजे पहुंची।

-मुंबई से आने वाली गोल्डन टेंपल सवा तीन घंटा विलंब से शाम 6.35 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर बाद साढ़े तीन बजे है।

-नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी को 3.55 घंटा विलंब से संचालित किया गया। ट्रेन के मेरठ पहुंचने का समय शाम 4.32 है।

-दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा विलंब से चली। इसके मेरठ पहुंचने का समय दोपहर 2.42 बजे है।

-नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस 5.45 घंटा विलंब रही। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 2.45 बजे चलती है।

-पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस मेरठ से सुबह सवा दस बजे निर्धारित समय पर गुजरी, पर पलवल स्टेशन पर दोपहर 12.58 बजे किसानों के विरोध के चलते इसे रोकना पड़ा। पलवल से ट्रेन ने पुरी के लिए शाम 3.40 बजे प्रस्थान किया।

-इंदौर से देहरादून जाने वाली ट्रेन को तुगलकाबाद स्टेशन पर 12.32 बजे रोकना पड़ा। तीन बजे ट्रेन ने प्रस्थान किया और शाम साढ़े पांच बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। यह साढ़े चार घंटा विलंब रही।

-पुरी से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस को फरीदाबाद में रोकना पड़ा। यह ट्रेन मेरठ 2.51 घंटा विलंब से शाम 5.45 बजे पहुंची।

इंटरसिटी सर्वाधिक साढ़े छह घंटा लेट रही

-इंटरसिटी दोपहर 1.10 के स्थान पर दिल्ली से रात 7.34 बजे आरंभ हुई। अंबाला जाने वाली इस ट्रेन का मेरठ पहुंचने का समय दोपहर 2.42 है। ट्रेन रात सवा नौ बजे मेरठ पहुंची।

-दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी रात 9.34 बजे पहुंची। यह छह घंटा विलंब रही।

-गाजियाबाद सहारनपुर रेल सेक्शन पर चलने वाली दिल्ली सहारनपुर मेमु भी लेट हो गई। दिल्ली से निर्धारित 1.35 के स्थान पर 2.41 बजे रवाना हुई। मेरठ में यह शाम 4.46 बजे पहुंची।

-डाउन में जाने वाली एक अन्य लंबी दूरी की चंडीगढ़ से मदुरई जाने वाली ट्रेन को देवबंद में रोकना पड़ा। यह ट्रेन 5.19 घंटा विलंब से शाम 5.23 बजे मेरठ आई। इसका निर्धारित समय दोपहर 12.15 बजे है।

-नई दिल्ली से चलने वाली जालंधर एक्सप्रेस जिसका मेरठ पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4.10 है वह रात 9.40 बजे पहुंची। ट्रेन साढ़े पांच घंटा लेट रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.