अग्निपीड़ितों को मिला मुआवजा
कृषि मंडी दोहरीघाट के पदेन सभापति उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 44 किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्नि दुर्घटना बीमा योजना के तहत चेक प्रदान किया।
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कृषि मंडी दोहरीघाट के पदेन सभापति उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 44 किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्नि दुर्घटना बीमा योजना के तहत चेक प्रदान किया। अहिरानी बुजुर्ग के लालजी, कैलाश, राधेश्याम, उर्मिला, दीपचंद, पिपरी के कन्हैया, दशावती, सरयां के रामबदन, मुक्खन, सुखिया, बसारतपुर के साहब, चरित्तर, कंचनपुर के जवाहिर, चंद्रभान एवं कपरियाडीह के कुल 44 किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल एवं खलिहान में रखे बोझ विभिन्न कारण से अगलगी में स्वाहा हो गए। राजस्व विभाग के सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कर कृषि मंडी ने इन किसानों को मुआवजा प्रदान किया। मंडी सचिव विजय बहादुर दुबे ने इस श्रेणी के अन्य किसानों को भी मुआवजा दिए जाने की जानकरी दी है। तहसीलदार हरिश्चंद्र त्रिपाठी एवं राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सिंह अन्य उपस्थित थे।