बाइक के धक्के से महिला घायल
जासं थलईपुर (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली में राजमार्ग संख्या 34 पर एक महिला को शु
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:07 PM (IST)
जासं, थलईपुर (मऊ) : हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली में राजमार्ग संख्या 34 पर एक महिला को शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रामपुर गांव निवासी 57 वर्षीय राजकुमारी पत्नी गोपाल शर्मा अपने पति के साथ साइकिल से हलधरपुर से कुछ सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में ही मझौली के पास एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गईं। पति बाल-बाल बच गये। लोगों ने इसकी सूचना स्वजन एवं पुलिस को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें