Move to Jagran APP

तेज रफ्तार चल रही बाइक से गिरी महिला, मौत

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी और पलिगढ़ पर चिरैयाकोट की तरफ तेज गति से आ रही बाइक ने एक छह वर्षीय बालिका को टक्कर मार दिया। इसके बाद बाइक चालक और तेज गति से भागने लगा। इसी बीच पीछे बैठी महिला उछल कर गिर गई। जिससे उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना घटना शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 05:13 PM (IST)
तेज रफ्तार चल रही बाइक से गिरी महिला, मौत
तेज रफ्तार चल रही बाइक से गिरी महिला, मौत

जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ) : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ और तेंदुली चट्टी के बीच चिरैयाकोट की तरफ तेज गति से आ रही बाइक ने एक छह वर्षीय बालिका को टक्कर मार दिया। इसके बाद बाइक चालक और तेज गति से भागने लगा। इसी बीच पीछे बैठी महिला उछल कर गिर गई। जिससे उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे की है।

loksabha election banner

थाना चिरैयाकोट के तकिया मुहल्ला निवासी 65 वर्षीय जायिका मिर्जाहादीपुरा के डोमनपुरा मुहल्ले में अपने मायके जा रही थी। बाइक उसका 21 वर्षीय पुत्र एजाज चला रहा था तथा उसका चचेरा भाई अब्दुल सलाम बैठा था। चिरैयाकोट से रानीपुर ब्लाक रास्ते बाइक तेजी से आ रही थी। शनिवार का दिन होने के कारण स्कूल का हाफ डे हो जाने से बच्चे अपने घर जा रहे थे। बाइक रफ्तार में थी, जिससे पहले छह वर्षीय बालिका अनुष्का पुत्री आशीष कश्यप को धक्का मार कर आगे बढ़ा कि गाड़ी अनियंत्रित हुई और महिला सिर के बल गिर पड़ी। उधर खबर मिलते ही बालिका के माता-पिता व परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसके पैर व कान के बगल से खून बहता देख बगल के एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार कर बालिका को छोड़ दिया गया। उधर बाइक से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग एंबुलेंस को बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजवाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.