Move to Jagran APP

पानी ने छोड़ा साथ, हवा उगल रहे हैंडपंप

अप्रैल माह के दूसरे पखवारे मे प्रवेश करते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:19 PM (IST)
पानी ने छोड़ा साथ, हवा उगल रहे हैंडपंप
पानी ने छोड़ा साथ, हवा उगल रहे हैंडपंप

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में अप्रैल माह के दूसरे पखवारे मे प्रवेश करते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं जलस्तर नीचे खिसकने से पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

क्षेत्र में इस समय सुबह होते ही सूर्य की किरणें शरीर को भेदने लग जा रही हैं। दोपहर होते ही बाजार मे सियापा पसर जा रहा है। इससे जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसके चलते साधारण हैंडपंप तो पानी देना बंद कर दिए हैं। वहीं इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराबी की हालत में पड़े हुए हैं। इससे लोगो को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यात्रियो को हो रही है। स्थानीय बाजार सहित मर्यादपुर , दरगाह ,सिपाह इब्राहिमाबाद, नंदौर में प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से प्यास बुझाने के लिए उनको महंगे दामों पर मिल रहे बोतल बंद पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.