विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी की शुरुआत होते ही एलटीटी-मऊ स्पेशल 12 घंटे विलंबित, ट्रेनों की बिगड़ी चाल

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:24 PM (IST)

कोहरे की धुंध के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। एलटीटी-मऊ स्पेशल 12 घंटे और कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी एलटीटी-मऊ स्पेशल 12 घंटे लेट।

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी एलटीटी-मऊ स्पेशल 12 घंटे लेट।

HighLights

  1. एलटीटी-मऊ स्पेशल ट्रेन 12 घंटे से अधिक विलंबित हुई।

  2. कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित।

  3. पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल भी 11 घंटे देरी से पहुंची।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कोहरे की धुंध फैलने से पहले ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को कैंट स्टेशन से गुजरने वाली एलटीटी- मऊ स्पेशल सर्वाधिक 12 घंटे और पटना- चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल सर्वाधिक 11 घंटे एवं हडपसर- गाजीपुर फेयर स्पेशल नौ घंटे तक विलंबित रही।

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल- पाटलिपुत्र फेयर स्पेशल 5.15 घंटे, मालदा टाउन- हरिद्वार पूजा स्पेशल 4.30 घंटे, मुंबई एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3.45 घंटे, कन्याकुमारी- बनारस काशी तमिल संगमम् एक्सप्रेस 3.15 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 3.15 घंटे, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 3.10 घंटे, एलटीटी- बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस 2.45 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा 2.40 घंटे और रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 2.30 घंटे विलंब से गुजरीं।

वहीं, पटना-कोटा एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट- धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस, अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल, नई दिल्ली- सुपौल फेयर स्पेशल, दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस, पटना-वाराणसी मेमू, बरकाकाना- वाराणसी मेमू आदि भी दो घंटे तक देरी से आईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।