जब डाली वरमाला तो गूंजा 'सियाराम चंद्र की जय'
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : वेद मंत्रों की अनवरत गूंज, विवाह गीतों की स्वर लहरी, भव्य स
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : वेद मंत्रों की अनवरत गूंज, विवाह गीतों की स्वर लहरी, भव्य सजा पंडाल और विशाल जनसमूह की उपस्थिति, वातावरण में अजीब सा मनमोहक दृश्य उपस्थित कर रहा था। वर-वधुओं ने जब एक-दूजे के गले में वरमाला डाली तो पूरा परिसर 'सियाराम चंद्र की जय' के उद्घोष से गूंज उठा।
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन में 40 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हो गए। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश ¨बदु, उनकी धर्मपत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सीमा ¨बदु, एआरटीओ कहकशां खातून, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, महामंत्री रामाश्रय मौर्य, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जलज ¨सह, खंड विकास अधिकारी फैसल आलम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष नर¨सह ¨सह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस आयोजन के साक्षी बने।
जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देशित किया कि जो जोड़े पात्र हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय प्रदान कर दिया जाए। इससे इस योजना को बल मिलेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। आयोजक नर¨सह ¨सह ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ! 38 के लिए गूंजे वेदमंत्र, दो का हुआ निकाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गंगा जमुनी तहजीब की अभूतपूर्व झलक दिखी। 38 ¨हदू जोड़ों को जहां पुरोहित मुन्ना तिवारी और अर¨वद मिश्रा ने वेद मंत्रों की अनुगूज के साथ शादी संपन्न कराई, वही दो मुस्लिम जोड़ों को मौलवी सुल्तान अहमद ने निकाह पढ़ाया। गाली गीतों मुस्कुराते रहे जिलाधिकारी
कॉलेज के परिसर में शादी मंडप में उपस्थित जिलाधिकारी प्रकाश ¨बदु को शादी विवाह के अवसर पर गाए जाने वाले मधुर गाली की सुमधुर स्वर लहरियां सुनाई गईं तो जिलाधिकारी मंद-मंद मुस्कुराते दिखे। नहीं हो सके तीन के विवाह
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कुल 43 जोड़ों का नामांकन हुआ था। इनमें से एक जोड़ा पूर्व से विवाहित निकला, एक दूल्हा मौके पर घायल हो गया और एक के अचानक बाहर चले जाने से तीन के नामांकन निरस्त हो गए। इस प्रकार कुल 40 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए।