Move to Jagran APP

फर्जी असलहा लाइसेंस में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन के राडार पर विधायक मुख्तार अंसारी का गिरोह है। विधायक के सिडिकेट को तोड़ने के लिए धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:54 PM (IST)
फर्जी असलहा लाइसेंस में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
फर्जी असलहा लाइसेंस में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मऊ : पुलिस प्रशासन के राडार पर विधायक मुख्तार अंसारी का गिरोह है। विधायक के सिडिकेट को तोड़ने के लिए धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। जनपद में फर्जी लाइसेंसी असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर मुख्तार अंसारी के नजदीकी पूर्व प्रधान संजय सागर निवासी ग्राम सरवां को गिरफ्तार करते हुए दो असलहे जब्त कर लिए गए हैं। कागजात में छेड़छाड़ करते हुए गलत जन्मतिथि दर्शाते हुए दो शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किए गए थे। सीओ सिटी द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर बुधवार को पूर्व प्रधान के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई।

loksabha election banner

सरवां के पूर्व प्रधान द्वारा पहला लाइसेंस 1997 में बनवाया गया था। उस समय पूर्व प्रधान की वास्तविक उम्र लगभग 17 वर्ष 07 माह थी। जबकि नाबालिग होने के कारण लाइसेंस नहीं बन सकता था। पूर्व प्रधान द्वारा फर्जी तरीके से 10 अक्टूबर 1967 जन्मतिथि शपथ पत्र में दर्शाते हुए उम्र 30 वर्ष दिखाकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया गया था। वहीं वर्ष 2009 में दूसरा शस्त्र लाइसेंस बनवाते समय लगे शपथ पत्र में उसने अपनी जन्मतिथि 10 अक्टूबर 1979 दिखाई। हालांकि यही जन्मतिथि ही सही है परंतु पूर्व प्रधान ने दोनों लाइसेंस पाने के लिए फर्जी तरीके से अलग-अलग कागजात बनवाए। इसकी गोपनीय सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जांच कराई तो मामला सामने आया।

...........

वर्जन

जनपद में फर्जी लाइसेंस के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पहले ही सभी असलहों के तलब किए गए थे। अब कागजातों की जांच की जा रही है। जो भी कूटरचित रचना के तहत लाइसेंस लिया होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

- अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक, मऊ।

.......

इनसेट

इनबाक्स--

धराया गया इनामी अपराधी

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुरस्कार घोषित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गालिबपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामियां संतोष कुमार निवासी गालिबपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.