संत गणिनाथ जयंती की तैयारी में जुटा वैश्य समाज
संत गणिनाथ की जयंती को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण मे मनाने के लिए मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक हुई। इसमें जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार में संत गणिनाथ की जयंती को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक हुई। इसमें जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक में सभा के जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्त ने कहा कि संत गणिनाथ ऐसे कुलगुरु हैं, जिन्होंने पूरे समाज को सही दिशा देकर आज तरक्की की बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया है। इनकी प्रेरणा से हम पूरे देश में अपनी पहचान को प्रतिस्थापित करने का काम किए। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारस नाथ गुप्त राज्य सूचना आयुक्त होंगे। जयंती के दिन ध्वजारोहण के साथ संत गणिनाथ की झांकी निकाली जाएगी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया, शंकर मद्धेशिया, विवेक मद्धेशिया, अखिलेश गुप्त, चंद्रमा गुप्त, कपूर गुप्त, अभिषेक गुप्त, सुभाष गुप्त, अशोक गुप्त उपस्थित थे।