Move to Jagran APP

Mau News : तीन दिन से लापता किशोरी, मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

किशोरी की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बीते 23 मई को गांव की रहने वाली एक वर्ग विशेष की लड़की बहला फुसलाकर उसकी लड़की को मधुबन तक लेकर आई और साजिश करके गायब कर दी है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarThu, 25 May 2023 04:39 PM (IST)
Mau News : तीन दिन से लापता किशोरी, मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
तीन दिन से लापता किशोरी, मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

संवाद सूत्र, मधुबन (मऊ) : क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपहृत करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने एक वर्ग विशेष की लड़की पर आरोप लगाते हुए मंतातंरण की आंशका व्यक्त की है। इसके बावजूद जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो गुरुवार को किशोरी की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है।

किशोरी की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बीते 23 मई को गांव की रहने वाली एक वर्ग विशेष की लड़की बहला फुसलाकर उसकी लड़की को मधुबन तक लेकर आई और साजिश करके गायब कर दी है।

इसके बाद वह लड़की अपने घर लौट गई है। सीसीटीवी में भी दिख रहा है। इसकी शिकायत दुबारी चौकी पुलिस के साथ ही मधुबन थाना पर भी किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किशोरी की मां ने अपने पुत्री के मंतातरण कराने की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।

इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का पता लग गया है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया जा रहा है।

अब्दुल वहीद, प्रभारी निरीक्षक मधुबन