बाइक की आमने सामने भिड़ंत दो गंभीर रूप से घायल
मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ तेंदुली चट्टी के पास रविवार की दोपहर को दो मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 05:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ तेंदुली चट्टी के पास रविवार की दोपहर को दो मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनकों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय मो. अनस चिरैयाकोट के छपरा गांव से शादी समारोह का सजावट करने गया था। वहां से वापस लौटते चट्टी के पास दौलसेपुर निवासी 18 वर्षीय मनोज कुमार की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें