घर में घुसकर मारपीट, दो घायल
कोपागंज कस्बा स्थित हूंसापूरा में जमीनी विवाद को लेकर एक घर में घुसे चार युवकों ने जमकर मारपीट किया। इसमें एक युवक एवं एक महिला जख्मी हो गई। शोर मचाने पर मनबढ़ वहां से भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मनबढ़ वहां से भाग गए। वहीं घायल ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जासं, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज कस्बा स्थित हूंसापूरा में जमीन विवाद को लेकर एक घर में घुसे चार युवकों ने जमकर मारपीट किया। इसमें एक युवक एवं एक महिला जख्मी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मनबढ़ वहां से भाग गए। वहीं घायल ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हूंसापूरा निवासी नसीम एवं अदरी निवासी शिबली में पुश्तैनी जमीनी को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम शिबली अपने पुत्र अनस एवं दामाद अल्ताफ तथा उसके लड़के इसहाक के साथ नसीम के घर में घुस गए और बंटवारे को लेकर मारने-पीटने लगे। दोनों तरफ से मारपीट में नसीम एवं उसकी भतीजी सबा घायल हो गई। एकाएक मारपीट से घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों के आने पर मनबढ़ वहां से भागे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मनबढ़ वहां से भाग गए। नसीम ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।