Move to Jagran APP

बंटवारे के विवाद में मारपीट, छह घायल

पुराघाट (मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर यादव बस्ती में शनिवार की देर शाम घर बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौररान जमकर मारपीट हुई। इसमें चार महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएससी भेजवाया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की तरफ से 14 लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 03:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 03:44 PM (IST)
बंटवारे के विवाद में मारपीट, छह घायल
बंटवारे के विवाद में मारपीट, छह घायल

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर यादव बस्ती में शनिवार की देर शाम घर बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें चार महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएससी भेजवाया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की तरफ से 14 लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

राजेंद्र यादव एवं अवधू यादव के बीच घर बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए। मामला थाने तक पहुंचा। किसी तरह लोग समझा बुझाकर विवाद समाप्त करने पर लगे हुए थे। इसी बीच शाम को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। इसकी वजह से 40 वर्षीय विमला पत्नी राजेन्द्र, 70 वर्षीय देवलासी पत्नी अवधेश, 18 वर्षीय मंजू पुत्री राजाराम, 17 वर्षीय मनीष पुत्र राजेंद्र, 16 वर्षीय गुलशन पुत्र कमलेश, 35 वर्षीय विमला पत्नी सुरेंद्र मारपीट में बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां सभी का इलाज चल रहा है। एक तरफ से विमला देवी ने आठ नामजद एवं दो अज्ञात व दूसरे पक्ष से बुद्धादेवी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियों के पुलिस धर-पकड़ में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.