अवैध असलहों संग दो गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने एसआई जगदीश सिंह के नेतृत्व में रसूलपुर से वाहन चेकिग के दौरान दो अवैध असलहों संग दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:04 PM (IST)
जासं, दोहरीघाट (मऊ) : स्थानीय पुलिस ने एसआई जगदीश सिंह के नेतृत्व में रसूलपुर से वाहन चेकिग के दौरान दो अवैध असलहों संग दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। रसूलपुर में पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो दोनों के पास से एक-एक अवैध असलहा व एक जिदा कारतूस मिला। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो एक ने अपना नाम इजराइल निवासी रोशनपुर थाना मधुबन और दूसरा महताब निवासी असना थाना घोसी बताया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें