कोल्ड्रिंंक का बहाना बनाकर साइड ले गए, इसके बाद उस्तरे से काट दिया लड़के का लिंग- शादी में जमकर हंगामा
इसमें पीड़ित किशोर भी था। इसी दौरान दो युवक आए और उससे किसी दुकान के बारे में पूछने लगे। किशोर ने बताया कि दुकान गांव में ही है। कोल्डड्रिंक लेने का बहाना बनाते हुए दोनों युवक उसे विवाह समारोह से अलग ले गए। पुलिस का कहना है कि किशोर के मुताबिक युवकों ने उसे कोई इंजेक्शन लगाया और पास रखे उस्तरे से उसका लिंग काट दिया।
जागरण संवाददाता, मऊ : दो युवकों ने कोपागंज क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में गुरुवार रात आठ बजे एक किशोर का लिंग काट दिया और भाग निकले। किशोर के स्वजन ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। किशोर की हालत गंभीर देख कोपागंज स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। देवकली विशुनपुर गांव में गुरुवार को विवाह में द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।
इसमें पीड़ित किशोर भी था। इसी दौरान दो युवक आए और उससे किसी दुकान के बारे में पूछने लगे। किशोर ने बताया कि दुकान गांव में ही है। कोल्डड्रिंक लेने का बहाना बनाते हुए दोनों युवक उसे विवाह समारोह से अलग ले गए। पुलिस का कहना है कि किशोर के मुताबिक युवकों ने उसे कोई इंजेक्शन लगाया और पास रखे उस्तरे से उसका लिंग काट दिया। किशोर के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसके स्वजन को सूचना दी।