अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट जाने से तीन घायल
मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम स्थानीय चट्टी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। इससे चालक मिट्ठू लाल (45 वर्ष), रमाकांत यादव (55 वर्ष) व रामसरीख यादव (50 वर्ष) घायल हो गए। इसमें चालक मिट्ठू लाल गंभीर रूप में घायल हो गए। इनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। शुक्रवार की देर शाम दुकान बंदकर तीनों लोग अखोप जा रहे थे। कुछ दूर बढ़ते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गड्ढे में चला गया। इसमें चालक मिट्ठू लाल व मालिक रामसरीख यादव समेत रमाकांत यादव घायल हो
जासं, रामपुर बेलौली (मऊ) : मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम स्थानीय चट्टी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। इससे चालक मिट्ठू लाल (45 वर्ष), रमाकांत यादव (55 वर्ष) व रामसरीख यादव (50 वर्ष) घायल हो गए। इसमें चालक मिट्ठू लाल गंभीर रूप में घायल हो गए। इनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। शुक्रवार की देर शाम दुकान बंदकर तीनों लोग अखोप जा रहे थे। कुछ दूर बढ़ते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गड्ढे में चला गया। इसमें चालक मिट्ठू लाल व मालिक रामसरीख यादव समेत रमाकांत यादव घायल हो गए।