आकर्षक रूप लिया छठ की तैयारी ने
छठ पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु नदी तट पर रंग-बिरंगी असंख्य वेदियां बना दिए हैं। वहीं नगर प्रशासन घाटों पर साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव चारों तरफ करा रहा है। व्रती लोगों के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगे हुए हैं।
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : छठ पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु नदी तट पर रंग-बिरंगी असंख्य वेदियां बना दिए हैं। वहीं नगर प्रशासन घाटों पर साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव चारों तरफ करा रहा है। व्रती लोगों के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगे हुए हैं। दर्जन भर सफाई कर्मी घाटों पर लगाए गए हैं। नदी के अंदर बैरिके¨टग की गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सूर्य अर्घ्य के समय प्रात: और शाम नाव की भी व्यवस्था की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रामघाट, पुराना चौक, मुख्य चौक, घाघरा पुल, विक्ट्री इंटर कालेज, रामपुर धनौली मोड़, बैंक रोड पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। दारोगा, सिपाही होमगार्ड, महिला पुलिस आदि की व्यवस्था घाटों पर की गई है ताकि व्रती महिलाओं के व्रत में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। गोंठा ग्राम में रामशाला पोखरा, यादव बस्ती पोखरा, रेलवे हाल पोखरा पर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। ग्रामसभा द्वारा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरयू के किनारे पतनई, गोधनी, सरया, बीबीपुर, गौरीडीह, सूरजपुर, सिसवा, सरफोरा आदि जगहों पर छठ तैयारी अंतिम रूप दिया जा रहा है। नहरों के किनारे वेदियां बनाई गई है। छठ पूजा में बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल है।