विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीबों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

By JagranEdited By:
Published: Tue, 23 Mar 2021 05:13 PM (IST)

विकास के दौर में ग्राम पंचायतों में अधिकांश गरीब पात्र व्यक्ति अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

गरीबों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
गरीबों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

जागरण संवाददाता, खुरहट (मऊ) : विकास के दौर में ग्राम पंचायतों में अधिकांश गरीब पात्र व्यक्ति अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। विकास खंड रानीपुर के धर्मसीपुर ग्राम पंचायत में अधिकांश गरीब पात्र आवास, शौचालय, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशनकार्ड आदि सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। गांव की मनभावती देवी का आज तक तो राशनकार्ड ही नहीं बना। आवास और शौचालय की बात दूर की है। चौथी प्रजापति को आवास, शौचालय, राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। अलेमुनिया पत्नी स्व. मुनव्वर अली ने बताया कि अपने गरीबी का दुखड़ा हमने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से सुनाया लेकिन आज तक न तो विधवा पेंशन बना और नहीं आवास व शौचालय मिल सका। लोग आश्वासन देते रह गए लेकिन आज तक कुछ भी परिणाम सामने नहीं आया। गरीबों के लिए सरकार की सारी योजनाएं हवा हवाई साबित हो रही है।