बेसहारों को रैन बसेरा में मिलेगा सहारा
जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) नगर में रात्रि के समय किसी गरीब या बेसहारा को ठंड से ठिठ
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 05:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : नगर में रात्रि के समय किसी गरीब या बेसहारा को ठंड से ठिठुरना नहीं होगा। नगर पंचायत ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के समीप एक हाल को रैन बसेरा बना दिया है।
रैनबसेरा मे दस चौकियों पर गद्दा एवं रजाई की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम अंसारी ने इस रैन बसेरा का लोकार्पण किया है। प्रतिदिन रात में एक कर्मचारी के आने और ताला खोलने की जानकारी दी है। लोकार्पण के दौरान अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, सभासद विनोद भारद्वाज, अली असगर, बबलू, कर्मचारी उमेश यादव, रमाकांत एवं अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें