टेंपो चालक ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, मौत
हलधरपुर थानाक्षेत्र के विभौली निवासी टेंपो चालक 2
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : हलधरपुर थाना क्षेत्र के विभौली निवासी टेंपो चालक 28 वर्षीय विकासू ने बुधवार की दोपहर शरीर पर केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। शरीर पर आग पकड़ते ही वह चिल्लाने लगा। शरीर की आग के चलते झोपड़ी भी जलने लगी। लपटे उठती देख ग्रामीण दौड़े। झोपड़ी की आग को बुझाकर आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विभौली निवासी विकासू दोपहर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। माता-पिता ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत करा दिया। विवाद के बाद पत्नी वहां से चली गई। सबके वहां से चले जाने के बाद विकासू उसी झोपड़ी में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आग जब शरीर में फैली तो वह चिल्लाने लगा। आग से झोपड़ी भी जलने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जिसके बाद उसे विकासू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक की दो शादी हुई थी। इनदिनों चार वर्षीय बेटी के जन्मदिवस की तैयारी जोरशोर से चल रही थी। उसकी मौत से परिजन सदमे में है।