श्रीबाल दुर्गा पूजा समिति के मोनू बने अध्यक्ष
कोपागंज ब्लाक के पुराने कोपा गांव में श्रीबाल दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से मोनू मौर्य को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष मनीष मौर्य अमित मौर्य सचिव रोहित मद्धेशिया उपसचिव आनंद मौर्य कोषाध्यक्ष हरींद्र मौर्या उप कोषाध्यक्ष आकाश शर्मा मंत्री दीपक उपमंत्री राजन मौर्य बनाए गए।
जासं, कोपागंज (मऊ) : कोपागंज ब्लाक के पुराने कोपा गांव में श्री बाल दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से मोनू मौर्य को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष मनीष मौर्य, अमित मौर्य सचिव, रोहित मद्धेशिया, उपसचिव आनंद मौर्य, कोषाध्यक्ष हरींद्र मौर्या, उप कोषाध्यक्ष आकाश शर्मा, मंत्री दीपक, उपमंत्री राजन मौर्य बनाए गए। संगठन मंत्री सागर मौर्य, उप संगठन मंत्री सौरभ राय चुने गए। बैठक में अभय तिवारी, पंकज तिवारी, अनूप राय, गोलू मद्धेशिया, देवेंद्र कुशवाहा, सुनील मौर्य को संरक्षक बनाया गया। बैठक में सदस्यों ने आगामी होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। बैठक में सुधीर, अनूप, अमन गोलू, सचिन, मुकेश, आलोक, देवेश, संदीप, सहित अन्य उपस्थित थे।