सपा ने मनाया ¨डपल संग मायावती का जन्मदिन
शीर्ष स्तर पर समाजवादी एवं बहुजन पार्टी के बीच हुए गठबंधन का प्रभाव अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने पार्टी की नेत्री एवं सांसद ¨डपल यादव के जन्म दिन के साथ ही बसपा मुखिया मायावती का भी जन्मदिन मनाया। दोनों के चित्र के सम्मुख कार्यकर्ताओं ने केक काट जन्मदिन की बधाई दी।
जासं, घोसी (मऊ) : शीर्ष स्तर पर समाजवादी एवं बहुजन पार्टी के बीच हुए गठबंधन का प्रभाव अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने पार्टी की नेत्री एवं सांसद ¨डपल यादव के जन्म दिन के साथ ही बसपा मुखिया मायावती का भी जन्मदिन मनाया। दोनों के चित्र के सम्मुख कार्यकर्ताओं ने केक काट जन्मदिन की बधाई दी।
नगर अंतर्गत सभासद एवं सपा जिला उपाध्यक्ष पदमाकर मौर्य ¨सटू की अध्यक्षता में दोनों महिला नेत्रियों का एक साथ काट कर जन्मदिन समारोह मनाया गया। श्री मौर्य ने कहा कि यह गठबंधन अब स्थाई है। गठबंधन की मजबूती एवं दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल एवं सहयोग के लिए ऐसे संयुक्त आयोजन आवश्यक हैं। नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान ने संचालन करते हुए इस आयोजन से एक सकारात्मक संदेश मिलने की बात कहा। सभासद दुरुल हसन, पूर्व सभासद गोपाल साहनी, नेहाल अख्तर, फहीम अख्तर, नूर मोहम्मद, नफीस खान, शिवकुमार यादव, हस्सान आजमी एवं रामभवन मौर्य आदि उपस्थित रहे।