बाटी-चोखा की सुगंध तो पनीर की खुशबू भी
मधुबन (मऊ) : इसमें श्रम की खुशबू थी तो सहयोग का जायका। पूरा परिसर विभिन्न तरह के पकवानों की खुशबू से महक रहा था। अलग-अलग लगे टेंटों से उठ रहे धुएं या जल रहे स्टोवों पर कहीं बाटी-चोखा की सोंधी सुगंध आ रही थी तो कहीं से पनीर की मस्त खुशबू।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : इसमें श्रम की खुशबू थी तो सहयोग का जायका। पूरा परिसर विभिन्न तरह के पकवानों की खुशबू से गमक रहा था। अलग-अलग लगे टेंटों से उठ रहे धुएं या जल रहे स्टोवों पर कहीं बाटी-चोखा की सुगंध आ रही थी तो कहीं से पनीर की खुशबू। पूड़ी, सब्जी तो रायता और खीर का भी जायका था। दरअसल मोलनापुर के ऋषि रामनरेश ग्रुप ऑफ कॉलेज में शनिवार को बीटीसी विभाग के छात्राध्यापकों व छात्राध्यापपिकाओं के स्काउट गाइड शिविर में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन था। उद्घाटन करने पहुंचीं खंड विकास अधिकारी सुवेदिता ¨सह ने पकवानों को चख कर उनके स्वाद की सराहना भी की। टोलियों से परिचय लिया और समाज के प्रति दायित्वों का बोध कराया। प्रबंधक चंद्रमणी यादव, चेयरमैन विजयमल यादव समेत मुन्ना यादव, जीतेंद्र, अशोक ¨सह, सविता यादव, नेहा ¨सह, राजेश यादव, मोहम्मद इसमाइल, अर्पिता ¨सह आदि थे।