सुरक्षा की लगाई गुहार
जासं कोपागंज (मऊ) बुधवार को मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पूरे परिवार को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया और धमकाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। अदरी गुल गढ़ई निवासी बाबूलाल पुत्र रामचंद्र अपना मकान निर्माण कर रहा था। इसी दौरान गांव के आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौज करते हुए धमकाने लगे और मकान निर्माण कार्य रोक दिया। बाबू लाल के परिवार में निर्माण कार्य रोके जाने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस संबंध में बाबूलाल ने स्थानीय थाने में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मकान निर्माण कार्य रोकने और अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जासं, कोपागंज (मऊ) : बुधवार को मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पूरे परिवार को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया और धमकाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। अदरी गुल गढ़ई निवासी बाबूलाल पुत्र रामचंद्र अपना मकान निर्माण कर रहा था। इसी दौरान गांव के आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौज करते हुए धमकाने लगे और मकान निर्माण कार्य रोक दिया। बाबू लाल के परिवार में निर्माण कार्य रोके जाने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस संबंध में बाबूलाल ने स्थानीय थाने में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मकान निर्माण कार्य रोकने और अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।