शक्ति ¨सह बने डूसू के अध्यक्ष
दिल्ली विश्वविद्यालय से जनपद का गौरव जुड़ गया। जनपद के शक्ति ¨सह को छात्रसंघ अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है। बकायदे विश्वविद्यालय चुनाव समिति ने अध्यक्ष पद पर प्रोन्नति करते हुए इसकी अधिसूचना जारी की है। इसके पूर्व छात्रसंघ चुनाव में श्री ¨सह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे।
जागरण संवाददाता, मऊ : दिल्ली विश्वविद्यालय से जनपद का गौरव जुड़ गया। अब जनपद के शक्ति ¨सह को छात्रसंघ अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है। विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव समिति ने अध्यक्ष पद पर प्रोन्नति करते हुए इसकी बकायदा अधिसूचना जारी की है। इसके पूर्व छात्रसंघ चुनाव में श्री ¨सह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद पर प्रोन्नत शक्ति ¨सह ने छात्रहित के मुद्दों को गर्मजोशी से उठाने व छात्रों की समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस वर्ष हुए छात्रसंघ चुनाव में जनपद के ठेकेदार विद्यासागर ¨सह के पुत्र शक्ति ¨सह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इसमें शक्ति ने अधिक मतों के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए थे। इस बीच छात्रसंघ अध्यक्ष का पद किन्हीं कारणों से कोर्ट के आदेश से रिक्त हो गया। इस पर विश्वविद्यालय चुनाव समिति ने आत्ममंथन करते हुए बकायदे शक्ति को अध्यक्ष पद पर प्रोन्नत कर संचालन का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।