कार्यो को लेकर चर्चा में रहे एसडीएम
जासं पलिगढ़ (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर का मंगलवार को स्थानांतरण की खबर सुनकर आवाक रह गए। फरियादियों व पीड़ितों को एक बार फिर अपना काम फंसते देख काफी सोच विचार में पड़ गए है। चर्चा है कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी अपने निष्ठा व कार्य के प्रति इतना जागरूक थे। किसी भी समस्या का समाधान तत्काल हल करते थे अथवा अधिक से अधिक एक हफ्ता के अंदर उसका निस्तारण करते थे। हर घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंच जाते थे। विशेषकर बुजुर्ग महिला व पुरुष पर ज्यादा ध्यान देते थे। इतना ही नहीं क्षेत्र में जो कई दशक पूर्व समस्याएं थी उसे भी सर्व सम्मति से निपटाते जा रहे थे। सबसे ज्यादा उन फरियादियों को दुख व पीड़ा है जिनकी समस्या व कार्य हल होने के कगार पर थे।
जासं, पलिगढ़ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी डॉ.सीएल सोनकर का मंगलवार को स्थानांतरण की खबर सुनकर अवाक रह गए। फरियादियों व पीड़ितों को एक बार फिर अपना काम फंसते देख काफी सोच विचार में पड़ गए हैं। चर्चा है कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी अपने निष्ठा व कार्य के प्रति इतना जागरूक थे। किसी भी समस्या का समाधान तत्काल हल करते थे अथवा अधिक से अधिक एक हफ्ता के अंदर उसका निस्तारण करते थे। हर घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंच जाते थे। विशेषकर बुजुर्ग महिला व पुरुष पर ज्यादा ध्यान देते थे। इतना ही नहीं क्षेत्र में जो कई दशक पूर्व समस्याएं थी उसे भी सर्व सम्मति से निपटाते जा रहे थे। सबसे ज्यादा उन फरियादियों को दुख व पीड़ा है जिनकी समस्या व कार्य हल होने की कगार पर थे।