विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपडड़िया-हरिपरा संपर्क मार्ग बनने से खुशी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 07:16 PM (IST)

जागरण संवाददाता मऊ दोहरीघाट ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अपडड़िया हरिपरा का संपर्क मार्ग ।

अपडड़िया-हरिपरा संपर्क मार्ग बनने से खुशी
अपडड़िया-हरिपरा संपर्क मार्ग बनने से खुशी

जागरण संवाददाता, मऊ : दोहरीघाट ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अपडड़िया हरिपरा का संपर्क मार्ग आखिरकार पक्की सड़क में तब्दील हो गया। इससे आस-पास के लोगों में खुशी छा गई। गौतमबुद्ध नगर के सांसद प्रतिनिधि के प्रति आभार जताया।

कोरौली-अहिरानी संपर्क मार्ग के दाहिने से पोखरापार-अपडड़िया हरिपरा दो किमी संपर्क मार्ग काफी दिनों से उपेक्षित था। यह पक्का नहीं हो सका था। यहां के मूल निवासी जनार्दन गोंड ने गौतमबुद्वनगर के सांसद व पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली को पत्र के माध्यम से सूचित किया। इसके उपरांत बाली ने लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 10 जुलाई 2019 को पत्र लिखकर पक्कीकरण कराने की मांग की थी। 18 जुलाई 2019 को पत्र प्राप्ति के पश्चात विभागीय स्तर पर कारवाई तेज हो गई और वित्तीय वर्ष 2019.-20 की बैठक के दौरान राज्य सड़क निधि से नव निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो गई तथा फंड भी जारी हो गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मऊ के द्वारा सड़क का नव निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रामवासियों ने प्रदेश की योगी सरकार को बधाई दी।