मूलभूत अधिकारों के साथ कर्तव्य भी रहे याद
स्थानीय तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। शहीद चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने डा.बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
फोटो-20-जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। शहीद चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने डा.बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी तरह स्कूल-कॉलेज से लेकर कोर्ट परिसर और विभिन्न संस्थानों एव राजनितिक पार्टियों में भी संविधान दिवस पर मूल कर्तव्यों की शिक्षा दी गई।
शहीद चौक पर सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। माल्यार्पण के बाद कम्युनिष्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकुमार भारती ने लोगों को देश के प्रति कर्तव्य व उनके मूलभूत अधिकारों पर चर्चा की। कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों का भी ध्यान रखे। तभी हम महान संविधान निर्माताओं के सपनों का भारत बना पाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रद्युम्न प्रताप, प्रेमचंद यादव सपा, रामू प्रधान, जयसिंह, श्रीलाल शर्मा, हरिश्चंद्र दुबे, इंद्रपाल, कांग्रेस के वीरेंद्र तिवारी, सुबास चंद, बेचन यादव, रमेश राजभर, प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे।