मऊ में मतदाता सूची में रिश्तों की गड़बड़ी, पति की जगह पिता का नाम
मऊ के कोपागंज विकासखंड की मतदाता सूची में कई महिलाओं के पति के स्थान पर पिता का नाम दर्ज होने से मतदाता असमंजस में हैं। मतदाताओं ने इसे बीएलओ की लापरवाही बताते हुए अधिकारियों से तत्काल त्रुटियां सुधारने की मांग की है ताकि वे मताधिकार से वंचित न हों।

मऊ मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी पति की जगह पिता का नाम दर्ज।
HighLights
मऊ मतदाता सूची में पति की जगह पिता का नाम।
बीएलओ की लापरवाही से मतदाताओं में असमंजस और आक्रोश।
अधिकारियों से तत्काल त्रुटियां सुधारने की मांग की गई।
जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ)। कोपागंज विकासखंड के कई मतदाताओं की नामावली में पति के नाम के स्थान पर पिता का नाम दर्ज होने से असमंजस है। मतदाताओं ने इसे बीएलओ या कंप्यूटर आपरेटर की लापरवाही बताते हुए निर्वाचन कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामसभा देवकली विशुनपुर के पियूष राय और ज्योति भास्कर शर्मा ने बताया कि सूची में अपना विवरण देखने पर पति की जगह पिता का नाम दर्ज मिला। उन्होंने आशंका जताई कि गांव के अन्य मतदाताओं के नाम और पारिवारिक संबंधों में भी त्रुटियां हो सकती हैं।
उनका आरोप है कि बिना समुचित प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने और सही सत्यापन किए बिना खानापूर्ति करने से ऐसी गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों से त्रुटियां तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। कहा कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो गलत विवरण से मतदाताओं को परेशानी हो सकती है और वे मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह सकते हैं।