Move to Jagran APP

पूर्वजों के पराक्रम को याद रखे राजपूत

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने पूर्वजों के त्याग

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:30 PM (IST)
पूर्वजों के पराक्रम को याद रखे राजपूत
पूर्वजों के पराक्रम को याद रखे राजपूत

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने पूर्वजों के त्याग, पराक्रम, शौर्य, आन-बान और शान को याद कर तदनुसार आचरण करने और अपने व्यक्तित्व को निखारने को कहा है। वह क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग स्थित नईन मां मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इतिहास की कोख ही समाज का भविष्य तय करती है। बस आवश्यकता है कि हम अपने पूर्वजों के नाम को रोशन करने को आज के दौर में व्व्याप्त बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लें। महामंत्री रीतेश सिंह ने राजपूत समाज के शूरवीरों का पराक्रम इतिहास से गायब करने और अकबर को महान बताने पर सवाल उठाया। उन्होंने समाज की एकता पर बल दिया। उपायक्ष कौशल सिंह, मंत्री अभिषेक सिंह, रामकृष्ण सिंह एवं विवेक सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आने को कहा। अभिषेक नरायन सिंह, अभिजीत सिंह एवं शुभम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस बैठक का संचालन करते हुए प्रांशु सिंह ने आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में विजय प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, ब्रह्मदत्त सिंह, संग्राम सिंह, वीर प्रताप सिंह एवं दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.