राहुल अध्यक्ष एवं मुनिल बने महामंत्री
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी रतनपुरा का छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचन अधिकारी डा.आरएन मिश्र की घोषणा के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राहुल यादव को कुल चार सौ मत मिले एवं उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार ¨सह को 214 मत मिले।
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी रतनपुरा का छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचन अधिकारी डा. आरएन मिश्र की घोषणा के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राहुल यादव को कुल चार सौ मत मिले एवं उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार ¨सह को 214 मत मिले। राहुल यादव 186 मतों के भारी अंतर से विजयी घोषित हुए।
उपाध्यक्ष पद शैलेंद्र कुमार राजभर को 380 एवं दिलीप भारती को 224 मत मिले। शैलेंद्र कुमार राजभर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दिलीप कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री पद पर मुनिल कुमार प्रजापति को 476 मत मिले एवं सूरज चौहान को 127 मत मिले। मुनिल कुमार प्रजापति ने सूरज चौहान को 349 मतों के अंतर से पराजित कर महामंत्री पद पर अपना कब्जा जमाया। संयुक्त मंत्री पद पर सोनू कुमार भारती को 398 एवं निरायोम को 204 मत मिले। इस प्रकार सोनू कुमार भारती ने 194 मतों के अंतर से पराजित कर संयुक्त मंत्री पद पर अपना कब्जा जमाया। संकाय प्रतिनिधि पद पर दीनदयाल चौहान को 344 एवं राजेश प्रजापति को 259 मत मिले। दीनदयाल चौहान ने राजेश को 85 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
कुल एक हजार मतदाताओं में मात्र 620 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डा.रवीन्द्रनाथ मिश्र ने मतगणना कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद थानाध्यक्ष विनय कुमार ¨सह ने सभी प्रत्याशियों को पुलिस वाहन में बैठा कर उनके घर तक पहुंचाया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधकारी मधुबन एवं विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद रही।