पूर्वांचल राज्य का गठन सुभासपा का लक्ष्य
स्थानीय बाजार में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अर¨वद राजभर ने कहा कि पूर्वाचल राज्य का गठन सुभासप का लक्ष्य है।
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अर¨वद राजभर ने कहा कि पूर्वाचल राज्य का गठन सुभासप का लक्ष्य है। बूथ स्तरीय समीक्षा करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सुभासपा पूरे देश में पार्टी से प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि सुभासपा पिछड़ी जाति, अनुसूचित व अनुसूचित जनजातियों का विभाजन, पूर्वांचल राज्य का गठन, सभी जातियों के लिए स्नातकोत्तर तक शिक्षा की नि:शुल्क व्यवस्था की हिमायती है। प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर, राष्ट्रीय सचिव संतोष पांडेय ने पार्टी के मजबूती पर बल दिया। संगठन मंत्री सालिक यादव, रुद्रप्रताप ¨सह, बिच्छेलाल राजभर, इंदल राजभर, अशोक ¨सह उपस्थित थे।