शिवरात्रि पर शिव बारात निकालने की तैयारियां तेज
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के शीतला माता धाम से निकलने वाली ऐतिहासिक और परंपरागत शिव बारात को निकालने की तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार की शाम मंदिर प्रांगण में आदर्श बोल बम कांवरियां संघ के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार किया।
जागरण संवाददाता, मऊ : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के शीतला माता धाम से निकलने वाली ऐतिहासिक और परंपरागत शिव बारात को निकालने की तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार की शाम मंदिर प्रांगण में आदर्श बोल बम कांवरियां संघ के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार किया।
आयोजन की सफलता को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक उपाध्याय ने बताया कि चार मार्च को शिव बारात शीतला माता मंदिर प्रांगण से दिन में दो बजे से निकलेगी। शीतलामाता मंदिर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, चंडी सागर मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, सदर चौक, कोतवाली, रोडवेज एवं मुंशीपुरा होते हुए वापस शीतला मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। आने वाले आयोजनों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अलेक्षेंद्र विक्रम ¨सह, भरतलाल राही, दिनेश ¨सह, डा.रामगोपाल गुप्त, विनोद जायसवाल, विजय सर्राफ तथा डा.पंकज उपाध्याय को संरक्षक चुना गया। जबकि दिनेश भारती अध्यक्ष, अंकित बर्नवाल व सौरभ बर्नवाल को उपाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को महामंत्री, विजय राजभर को मंत्री, त्रिलोकी मेहरोत्रा कोषाध्यक्ष, कैलाश वैरागी तथा दीपक उपाध्याय को व्यवस्थापक चुना गया। मनीष वर्मा, देवेंद्र कुमार उपाध्यय, धर्मदेव उपाध्याय, मनीष मद्धेशिया आदि को सदस्य चुना गया।