Move to Jagran APP

आजाद भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

भारतरत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती कांग्रेस जनों ने धूमधाम से मनाई और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। समारोह के मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर ¨सह ने श्रद्धांजली देते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे वे देश की पहचान थे उन्होने दुनिया में भारत की पहचान बनायी। उनके द्वारा चीन के साथ किया गया पंचशील समझौता ऐतिहासिक था। पड़ोसी राष्ट्रो से सछ्वाव रखना उनके रग-रग में था। वे भारत

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 09:32 PM (IST)
आजाद भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू
आजाद भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

जागरण संवाददाता, मऊ : भारत रत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाई और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर ¨सह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। वे देश की पहचान थे। उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान बनाई। उनके द्वारा चीन के साथ किया गया पंचशील समझौता ऐतिहासिक था। पड़ोसी राष्ट्रों से सछ्वाव रखना उनके रग-रग में था। वे भारत की एकता और अखंडता के प्रति संकल्पित थे।

loksabha election banner

श्री ¨सह ने 19 नवम्बर को जनपद की स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की कांग्रेस जनों से अपील की। प्रबुद्ध कांग्रेस/विचार विभाग के जिलाध्यक्ष रणधीर ¨सह ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ भारत के नवनिर्माण की पहल की। पंडित नेहरू सत्य व अ¨हसा के अनुयायी थे। शिक्षक नेता स्वामीनाथ राय व जिलाध्यक्ष अवनीश ¨सह ने कहा कि नेहरू जी ने सरदार पटेल के साथ मिलकर 265 देशी रियासतों का भारत में विलय कराया। इसमें मुकेश राजभर, नसीम बेलाली, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, राजकुमार राय, रमन पांडेय, प्रदीप ¨सह, ब्रम्हानंद पांडेय, मीडिया प्रभारी सुशील चौधरी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.