जनपद में 186 टन पहुंची धान की खरीद
जागरण संवाददाता मऊ नवंबर के शुरुआती सप्ताह में ही धान खरीद तेजी से होने लगी है। हाला
जागरण संवाददाता, मऊ : नवंबर के शुरुआती सप्ताह में ही धान खरीद तेजी से होने लगी है। हालात यह है कि बुधवार तक कुल 186.18 टन धान की खरीद पहुंच गई थी जबकि एक नवंबर तक 103 टन धान की खरीद हुई थी। अभी केवल खाद विभाग के सात व पीसीएफ के एक क्रय केंद्र पर किसान पहुंच रहे हैं। अभी भी 37 क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से धान खरीद अभी पूरी तरह से रफ्तार नहीं पकड़ पाई है।
जनपद में कुल 50 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है। इसके लिए 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्टूबर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं लेकिन एक केंद्र को छोड़कर 30 अक्टूबर तक किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी भी नहीं हो सकी थी। पिछले पांच दिनों से धान खरीद तेजी से होने लगी है। खाद्य विभाग ने 18000 टन के सापेक्ष अब तक 169.56 टन धान की खरीद किया है। इसी प्रकार पीसीएफ 25500 टन के सापेक्ष 16.62 टन की खरीदारी किया है। डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिन्हा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसान धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। अभी सात क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। शेष पर किसान टोकन लगवा रहे हैं। जल्द ही इन केंद्रों पर भी धान की खरीद शुरू हो जाएगी।