डीएवी में न्यायाधीश ने पढ़ाया कानून का पाठ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शहर के डीएवी बालिका इंटर कालेज में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जनपद न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के घरेलू ¨हसा के खिलाफ बनाए कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी दिया।
जागरण संवाददाता, मऊ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शहर के डीएवी बालिका इंटर कालेज में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जनपद न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के घरेलू ¨हसा के खिलाफ बनाए कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी दिया।
न्यायाधीश शिवकुमार ने कहा कि महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न की घटनाएं घटती हैं। वहीं, घरेलू ¨हसा में भी सबसे ज्यादा महिलाएं ही पिसती हैं। कहा कि समाज में जागरूकता लाकर ही यौन उत्पीड़न और घरेलू ¨हसा पर नकेल कसी जा सकती है। महिलाएं जब तक ¨हसा के खिलाफ बनाए गए कानून को लेकर सजग और जागरूक नहीं होंगी तब तक उनके साथ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आएगी। दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू ¨हसा, छेड़छाड़ आदि के संबंध में बनाए गए अद्यतन कानूनों की जानकारी देते हुए न्यायाधीश ने छात्राओं को जागरूक रहने तथा अन्य महिलाओं को भी इन कानूनों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। डीएवी के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि जानकारी के अभाव में महिलाएं तरह-तरह की ¨हसा का शिकार होती हैं। समय आ गया है कि बेटियां कानून का ज्ञान रखते हुए सख्त बनें और ¨हसा रोकने की ओर कदम बढ़ाएं। शिविर का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आरती मिश्रा, वंदना राय, रश्मि चौरसिया, कुसुम गौतम, प्रतिभा द्विवेदी, वंदना उपाध्याय, संजय उपाध्याय, बृजेश कुमार ¨सह, ओमजी आदि उपस्थित रहे।