छह शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
योगी सरकार ने अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच कानुपर के बिकरु गांव में दबिस देने गए सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों की विकास दूबे गिरोह द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। हालांकि प्रदेश की पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों के साथ ही सरगना विकास को भी परलोक का द्वार दिखाया।
जागरण संवाददाता, मऊ : योगी सरकार ने आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच कानुपर के बिकरु गांव में दबिश देने गए सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों की विकास दुबे गिरोह द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद से प्रदेश सरकार ने आपराधिक गिरोह के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया। हालांकि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस पहले से ही मुख्तार अंसारी गिरोह सहित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसमें अवैध फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध बूचड़खाना संचालन, मछली व्यवसाय आदि पर बड़ी कार्रवाई हुई है, वहीं दर्जनों की तादाद में गिरोह से जुड़े अपराधियों पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है। इस बीच सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने जनपद के लिए सिरदर्द बने मुख्तार गिरोह के छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। लगातार पुलिस आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान के बाद खलबली मच गई है। जो अपराधी बाहर हैं वे भूमिगत हो गए हैं। -----
मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट--
1- धर्मेंद्र सोनकर निवासी मठियाटोला थाना कोतवाली मऊ।
2- रजनीश कुमार निवासी परदहां थाना कोतवाली मऊ।
3- राजन सिंह उर्फ राजेश सिंह निवासी अहिलाद थाना सरायलखंसी मऊ।
4- उमेश सिंह निवासी अहिलाद थाना सरायलखंसी मऊ।
5- शिवशंकर उर्फ शंकर यादव निवासी हसनपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
6- मुन्ना उर्फ रामविलास यादव निवासी डुमरांव थाना सरायलखंसी मऊ।