शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार की रात में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक विकास यादव गुरुवार की रात में देवारा की तरफ गश्त पर थे
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 03:52 PM (IST)
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक विकास यादव गुरुवार की रात में देवारा की तरफ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना पाकर नुरुल्लाहपुर के पास घेराबंदी करके नकिहहवा निवासी सुनील कुमार को जरीकैन में 15 लीटर अवैध शराब लेकर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें