विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरानी-जेठानी पोखरा परिसर में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कानपुर की मुस्कान ने MP के सुजीत को चटाई धूल

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:07 AM (IST)

कानपुर की पहलवान मुस्कान गुप्ता ने मऊ के जमालपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में मध्य प्रदेश के सुजीत को हराकर जीत हासिल की।

कानपुर की मुस्कान ने एमपी के सुजीत को चटाई धूल।

कानपुर की मुस्कान ने एमपी के सुजीत को चटाई धूल।

HighLights

  1. मुस्कान गुप्ता ने मऊ दंगल में सुजीत को हराया।

  2. जमालपुर में श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने दंगल आयोजित किया।

  3. विभिन्न जनपदों के पहलवानों ने मुकाबलों में दमखम दिखाया।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। जमालपुर स्थित देवरानी-जेठानी पोखरे परिसर में रविवार को श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने कुश्ती दंगल और मेले का आयोजन किया। विभिन्न जनपदों से आए करीब दो दर्जन पहलवानों ने मुकाबलों में दमखम दिखाया।

सबसे रोमांचक मुकाबले में कानपुर की मुस्कान गुप्ता ने पांच मिनट तक चले मुकाबले में मध्य प्रदेश के सुजीत को पटखनी देकर जीत हासिल की। बलिया जिला केसरी राहुल और चंदौली जनपद केसरी शमशेर के बीच सात मिनट का मुकाबला बराबरी पर छूटा।

दंगल और मेले का उद्घाटन प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया और निदेशक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गुप्ता ने फीता काटकर किया। मेले में बच्चों और महिलाओं की चहल-पहल रही। लोगों ने दुकानों से खिलौने, जलेबी, मिठाइयां और अन्य सामान खरीदे।

यह भी पढ़ें- एयरशो के दौरान गंगा घाट पर हो गया 'दंगल', एक दूसरे के बालों को मह‍िलाओं ने नोचा तो मचा हंगामा