एयरशो के दौरान गंगा घाट पर हो गया 'दंगल', एक दूसरे के बालों को महिलाओं ने नोचा तो मचा हंगामा
वाराणसी में एयरशो के दौरान भैंसासुर घाट पर बैठने की जगह को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। इस ...और पढ़ें

वाराणसी एयरशो में गंगा घाट पर महिलाओं के बीच हुई झड़प, वीडियो वायरल।
HighLights
एयरशो के दौरान वाराणसी के घाट पर महिलाओं में झगड़ा।
बैठने की जगह को लेकर हुई थी यह मारपीट।
झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयरशो के दौरान रविवार को नमो घाट के ठीक पास राजघाट स्थित भैंसासुर घाट पर मानो दोपहर में दंगल का नजारा सामने आ गया। एक महिला और एक युवती ने आपस में एक दूसरे के सिर का बाल घसीट कर नोच लिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
भैंसासुर घाट पर एयरशो शानदार चल ही रहा था कि दर्शकों के लिए एक दंगल का मंच घाट ही उस समय बन गया जब दो महिलाओं ने एक दूसरे के सिर का बाल नोचकर एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। बताया गया कि वहां बैठने को लेकर दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए थे।
पूरा मामला रविवार की दोपहर का बताया जा रहा है जब एयर शो का आयोजन चरम पर था। इसी दौरान बैठकर आयोजन देखने को लेकर दो महिलाओं में आपस में भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत देखकर किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया और वीडियो वायरल हो गया।
हालांकि कुछ सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि लोग विवाद को शांत करा रहे हैं और दोनों को समझाने की कोशिश भी कर रहे हैं। हालांकि जब तक दोनों लड़ाके शांत होते तब तक वीडियो बनकर शोसल मीडिया में वायरल हो चुका था।
