Move to Jagran APP

बारिश में गिरी दीवार, महिला घायल

गांगेबीर व रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में बारिश के चलते मिट्टी की दीवार धराशायी हो गई। गांगेबीर में गिरी दीवार से दबकर एक महिला घायल हो गई। घटना गुरुवार की सुबह हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 05:38 PM (IST)
बारिश में गिरी दीवार, महिला घायल
बारिश में गिरी दीवार, महिला घायल

जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के  गांगेबीर व रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में बारिश के चलते मिट्टी की दीवार धराशायी हो गई। गांगेबीर में गिरी दीवार से दबकर एक महिला घायल हो गई। घटना गुरुवार की सुबह हुई। 45 वर्षीय किरन पत्नी रामजन्म  गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में एक व्यक्ति के मकान की दीवार गिरी, संयोग से कोई घायल नहीं हुआ। बाद में प्रधान द्वारा जेसीबी लगाकर मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.