सरकार से आक्रोशित लोगों का कांग्रेस पर बढ़ा भरोसा
तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जनों की जीत मोदी सरकार के चार साल के विफलता का कारण है, इन चार वर्षों में उन्हें ने जनता के बीच विश्वास नहीं बना सके, उन्हों ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं कर सके। लोगों ने आजादी के बाद से लेकर आजतक कांग्रेसजनों का देश के प्रति त्याग देखा है, गरीबों के प्रति उनका समर्पण देखा है और उन्हों ने मोदी सरकार के खोखले वादे भी देखे तो उन्हें लगा कि कांग्रेस जन उनके अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे सो उन्हों
जागरण संवाददाता , मऊ : तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेसजनों की जीत केंद्र सरकार की चार साल की विफलता के कारण है। इन चार वर्षों में वे जनता के बीच विश्वास नहीं बना सके। उन्होंने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर सके। लोगों ने आजादी के बाद से लेकर आजतक कांग्रेसजनों का देश के प्रति त्याग देखा है, गरीबों के प्रति उनका समर्पण देखा है और उन्होंने सरकार के खोखले वादे भी देखे तो उन्हें लगा कि कांग्रेसजन उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे सो उन्होंने भरोसा जता कर दिखा दिया। अब हमारी बारी है हम उनसे किए एक एक-एक वादों को पूरा कर दिखाएंगे। यह कहना है कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मानवेंद्र बहादुर ¨सह का। वे रविवार को कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ¨सह ने कहा कि 23 दिसंबर को दयानंद इंटर कॉलेज इटैली में रतनपुरा ब्लाक के प्रथम ब्लाक प्रमुख बाबू कपिल देव ¨सह के पुण्यतिथि एवं 24 दिसंबर को घोसी लोकसभा के कांग्रेस के पूर्व सांसद बाबू उमराव ¨सह की पुण्यतिथि जनता पीजी कॉलेज रानीपुर में मनाई जाएगी। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ रायजी की जयंती आगामी 04 जनवरी को जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाई जाएगी। फरवरी महीने में बूथ स्तर का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पीस पार्टी व भाजपा से आए लोगों को माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष तैयब खान, शहर उपाध्यक्ष न्याज, रविप्रकाश गोपाल, सुभाष राम, जयंत ¨सह, आजाद अली, जेपी ¨सह, नर¨सह ¨सह, कमलेश ¨सह, हरिकेश ¨सह, संजय ¨सह, अरुण ¨सह, नसीम बेलाली आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. अजय पांडेय ने किया।