विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ को मिली बड़ी सौगात, 140 करोड़ रुपए से 14 सड़कों का होगा निर्माण

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:10 PM (IST)

सांसद राजीव राय के प्रस्ताव पर मऊ में 140 करोड़ रुपये की लागत से 19.125 किलोमीटर लंबी 14 सड़कों का निर्माण होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सांसद राजीव राय के प्रस्ताव पर सड़क निर्माण

  2. मऊ में 140 करोड़ की लागत से 14 सड़कें

  3. जिले में बेहतर कनेक्टिविटी और विकास का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, मऊ। जनपद में जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए सांसद राजीव राय ने पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव दिया था। विभाग 140 करोड़ की लागत से 19.125 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करेगा।

सांसद ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से जिले का चहुंमुखी विकास होगा। धन स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा की जनता का इस पर अधिकार है।

जनता लंबे समय से खराब सड़कों से जूझ रही थी, जिससे बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करना जन प्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आने वाले समय में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए बड़ी योजनाओं को लागू करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- मऊ में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चाचा-भतीजे की हादसे में हुई मौत