विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mau Riots: सामूहिक दुष्कर्म के 14 आरोपी बरी, 18 साल पुराने मामले में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 23 Oct 2023 05:27 AM (IST)

मामले में आरोपियों के वकील अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि कथित सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में सीबीआइ कोर्ट ने ...और पढ़ें

CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला (प्रतीकात्मक फोटो)
CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 18 साल पुराना है मामला
  2. महिला और बेटी ने किशोर समेत 15 लोगों पर दर्ज कराया था मुकदमा

जागरण संवाददाता, मऊ। 2005 में मऊ में हुए दंगों के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के 14 आरोपितों को लखनऊ की सीबीआइ कोर्ट ने शनिवार को बरी कर दिया है। एक आरोपित का मामला बाल न्यायालय में चल रहा है। अदालत को आरोपितों के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले। मामले में वकील त्रिवेणी प्रसाद सर्राफ भी आरोपित थे। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने भी गवाही दी थी कि वे लोग निर्दोष हैं।

2010 में केस में सीबीआइ ने चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपितों ने करीब डेढ़ साल जेल में भी काटे थे। 14 अक्टूबर, 2005 को मऊ में सांप्रदायिक दंगा भड़क गया था। महिला और उसकी बेटी ने एक किशोर सहित 15 लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

महिला ने घटना के एक माह बाद पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि दंगे से बचने के लिए 15 अक्टूबर, 2005 को वह परिवार के साथ अलीनगर नवपुरवा सलाहाबाद मोड़ आ गई थी। वहां उसके और उसकी बेटी के साथ 15 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अंदेशा, अमेरिका ने युद्ध फैलने के खतरे को देखते हुए बढ़ाई सैन्य तैनाती

घटना के डेढ़ माह बाद किशोरी व उसकी मां का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए थे, उनमें से कुछ की उम्र 70 वर्ष से भी अधिक थी। आरोपितों के वकील अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि कथित सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में सीबीआइ कोर्ट ने 14 आरोपितों को बरी कर दिया है। आरोप राजनीति से प्रेरित थे और सीबीआइ की चार्जशीट पर भी सवाल खड़े हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।