मऊ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में पसरा मातम
मऊ के मर्यादपुर गांव में लोहे की पाइप उतारते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
मर्यादपुर गांव में लोहे की पाइप उतारते समय हादसा हुआ।
युवक दुर्गेश कन्नौजिया की हाईटेंशन करंट से मौत।
परिवार में मातम, पत्नी और बेटी का बुरा हाल।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में शुक्रवार की शाम छत से लोहे की पाइप उतारते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। स्वजन आनन-फानन सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में मातम छा गया।
मर्यादपुर गांव निवासी 27 वर्षीय दुर्गेश कन्नौजिया शुक्रवार को दिन में तीन बजे कबाड़ निकाल रहा था। इसी दौरान लोहे की पाइप उतारने लगा। इसी बीच छत पर लोहे की पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। महज तीन साल की मासूम बेटी परी के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं वृद्ध माता-पिता की दुनिया उजड़ गई। परिवार के सामने अब आजीविका और भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।